Posts

गणतंत्र दिवस और कुछ कही कुछ अनकही बातें ....सच के आइने में !!!!!!!!

Image
                                                कहा जाता है की "वक्त की सबसे अच्छी  बात ये है की वह बीत जाता है और शायद सबसे बुरी बात भी यही है" पर कुछ बातें  या घटनाएँ  ऐसी होती है  जो शायद कभी  नहीं बीतती क्यूंकि  वह हमारे दिलों से जुडी हुई है| और दिलकी ख़ुशी और गम सब दिल में ही रहे है, और वक्त आने पर अपने आप ही उभर आते है|  ऐसी ही एक ख़ुशी 15 अगस्त 1947   को हर भारत वासी को मिली जिसकी ख़ुशी वह आज भी दिल में रखे है. और उसका खुमार हर 15 अगस्त को देखने  भी मिलता है| उसके साथ ही साथ नये साल की ख़ुशी के साथ- साथ एक और ख़ुशी हमे हर साल मिलती है   और वो ख़ुशी का दिन होता है २६ जनवरी चूँकि 26 जनवरी १९५०   को ही हमारे देश का संविधान लिख कर पूर्ण हुआ था. और हर देशवासी ने शान  से अपना सर ऊँच...

भीगा मन छलकते आंसू और दम तोडती संवेदनाये !!!!!!!!!!

Image
                         दुनिया में सबसे सुंदर यदि कुछ है तो वह इन्सान ही है क्यूंकि  "विश्व की समस्त सुंदर वस्तुओ का सृजन मानव ने किया है, इसलिए  सृजन करता की सुन्दरता को नाकारा नहीं जा सकता क्यूंकि जब सृजन में ही सुन्दरता का वास होता है और उसको केवल सुंदर मनोभाव वाला ही कर सकता है .....चूँकि मानव के मनोभावों की यदि हम बात हम करे तो उसमे क्रोध मान  माया हास्य रति जुगुप्सा प्रेम सबका समावेश है,और उसकी अच्छी  - बुरी अभिव्यक्ति भी समय समय पर हमारे  अभिप्राय  अनुरूप होती रहती है, इसलिए कहा जाता है की परिणामो की सम्हाल करो या  अपने को  सयंमित   करो क्यों  असयन्मित  जीवन  बिना ब्रक की गाड़ी है , तो जरुरी यह है की हम खुद का परिक्षण प्रतिदिन करते रहे क्यूंकि  स्वपरीक्षण के आभाव में तुम अपने से इतने दूर हो जाओगे की अपने अस्तित्व को भी नहीं खोज पाओगे यही बात स्वामी विवेकानंद जी ने भी कही थी की "दिन में एक ब...

आज का युवा ......सिगरेट शराब और सर्वनाश..... के बीच मौत का खेल

Image
                        कहा जाता है की किसी भी राष्ट्र  का विकास वहां के युवाओ पर निर्भर करता , है जिस देश के युवा जितने ज्यादा  जागरूक  जोश जूनून और जज्बे से भरे होंगे उस देश की विकास दर  भी उतनी ही अधिक    होगी , इसलिए कहा जाता है युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति होती है ....युवा  राष्ट्र  के लिए प्राण वायु है इसलिए युवाओ की जिम्मेदारी आज बहुत अधिक  बढ गई है पर शायद  इस बात का भान युवाओ में कम ही देखने को मिल रह है और आज के युवा उस राह  पर चल रहे है जिसका अंत काफी दर्द नाक और भयावह है  .....कहते है एक जिन्दगी को तवाह करने के लिए एक बुरी लत ही काफी है और शायद  वाही बुरी लत आज के युवाओ में लग गई है ...पाश्चात्य देशो की ऐसी आंधी चली  लगी की लगभग आज पूरा का पूरा युवा वर्ग उस लत  ग्रसित है   धुम्रपान सच में एक  ऐसा मीठा जहर है जो स्वाद   तो अमृत का देता  है परन्तु  काम कुछ और ही करता है, ना जाने कितनी  जिन्दग...

सुख दुख के खेल मे उल्झा जीवन

Image
                                          बहुत सुंदर गीत है ,और उसकी ही एक बहुत ही सुंदर पंक्ति है "सुख     आते है दुःख आते है हम सुख दुःख के झमेले में मस्त रहते है मदमस्त रहते है .....और सायद  यही दो लाइन   समझ आ जाये तो सारा  जीवन सुखमय हो जाये क्यों पूरी की पूरी दुनिया इसी  सुख दुःख की उधेड़बुन में लगी है किसी को भी समझ नहीं आता  की वो क्यों दोड़ रहा है उसे चाहिए क्या है ,और इस तरह निरुद्देश्य  दोड़ लगाने से उसे निराशा के आलावा कुछ मिलने वाला नहीं है...आज लगभग हर इन्सान उस सुख की  खोज  में दर बदर भटक रहा है जिसकी उपलब्धि  संसार में है ही नहीं वो जो सुख चाहता है वो तो उस निराकुल परमात्मा में है ..पर जब उसे यह पता चलता है की वह  सुख परमात्मा के पास है तो वह मंदिरों मस्जिदों और ग़ुरुद्वारो के चक्कर लगाने लग जाता ह...

विचारों का अंर्तद्वंद.........

Image
                                             जब कभी आखें बंद करके सोचता हूँ                तो सिर्फ अंधेरा दिखाई देता है             फिर अपने आप से बाते करने             लगता हूँ,अपने को समझाने की              फिर भी दिल बार बार अपने              आप से ना जाने कितने प्रश्न               करता है,और कभी भी कोई               उत्तर डूंड नहीं पाता हूँ मेरे       ...

मुम्बई.............बम और...........बेकसूर।।।।।।।।।।।

       मुम्बई   शहर के बारे में कहा जाता है की,यह एक ऐसा शहर है जहाँ कब किस्मत बदल जाये ।कब कोई करोड़पति बन जाये ओर कब रोड़पति पता ही नही चलता।        पर शायद अब यह उक्ति मुम्बई के लिए उचित नही बैठती क्योंकि अब इस के बारे कहा जाना चाहिए ,कि मुम्बई वह शहर जहाँ कब मौत कि बरसात हो जाये पता हि नही चलता ।कब पूरा का पूरा शहर काल के गाल में समा जाये कोई भरोसा नही।          खैर यह ज्यादा महत्वपूर्ण बात नहीं है ,ज्यादा जरूरी बात तो यह हैं कि अब पूरी जिंदगी मौत के डर के साथ जीना होगा ।पर सच बात तो यह कि मरने से ज्यादा खतरनाक मरने का डर होता है.......ओर हम कह सकते है कि मुम्बई में आज आदमी हर घड़ी मर रहा है.....उसके पास सांसे तो है पर सांसो का भरोसा नहीं है ।        यदि हम एक बात पर विचार करेकिमुम्बई में ही क्यों सबसे अधिक आतंकवादी हमले क्यों होते है तो हमें पता चलेगा कि......मुम्बई एक ऐसा शहर है जहाँ सारा हिन्दोस्तान   बसता है। और मुम्बई कि बरबादी से सारा भारत बर...

महावीर सर की विदाई पर समर्पित !!!!!!

 विचारो का कभी अंत नहीं होता भले ही लोग रहे या न रहे पर उनके विचार हमारे अवचेतन में हमेशा हिलोरे लेते रहते  है!और महावीर सर जैसे शिक्षक को तो कभी भी भुलाया नहीं जाता वो तो अपने विचारो के साथ हमेशा रहेंगे !महावीर सर हमेशा आप हमें याद  रहेंगे बस आप हम शिष्यों को भी याद  रहना ,आपके सम्मान में कुछ  पंक्तिया -                              "  हे अद्द्वितीय दिवाकर न होगा कभी अस्ताचल तेरा                                   तेरे चरणों में समर्पित है सम्पूर्ण जीवन मेरा "                               ...