Posts

किस्मत पर कितना भरोसा करें? कब तक भरोसा करें? उम्मीद टूटती है तो दुख तो होता है

Image
हम सभी सपने देखते हैं, कुछ करने के कुछ बनने के, ये स्वाभाविक प्रक्रिया भी है। कई बार हम भरसक कोशिश करते हैं उन्हें पूरा करने के लिए बहुतों के सपनों को पंख भी लगते हैं लेकिन अधिकतर लोगों के सपने नींद टूटने की तरह ही होते हैं। जो शायद कभी पूरे नहीं होते। यहां बहुत सारी बाते कहीं जा सकती हैं कि मेहनत पूरी तरह से नहीं की गई, तन,मन का समर्पण नहीं हो पाया और भी बहुत कुछ लेकिन जब उम्मीद या सपना टूटता है न तो दुख तो होता ही है। खैर एक रामवाण इलाज है इस असफलता को पचाने का जिसे हम किस्मत कहते हैं। जब कभी हमारे साथ ऐसा कुछ होता है हम सभी सिर्फ एक ही बात करते हैं शायद किस्मत खराब थी। अगली बार देखने सफलता जरूर मिलेगी। लेकिन क्या किस्मत का पोस्टमार्टम करने पर इस बात की गारंटी मिल सकती है कि जो कमी मेरी मेहनत में रह गई थी वो किस्मत के कारण थी। उसमें मेरी गलती नहीं है। यहां यह भी कह सकते हैं क्या सच में किस्मत नाम की कोई चिडिय़ा होती है। आप कहेंगे बिल्कुल हम तो हर दिन, हर क्षण मुखातिब होते हैं ऐसे उदाहरणों से, मतलब किस्मत का अस्तित्व है तो सही लेकिन यदि वो है तो रहती कहां है। उसकी साधना का ...

"मदमस्त मौला दीवाना,,,मैंने जीवन पहचाना"

Image
( *जज़्बातों की बेमतलब जुगाली...बहुत जरूरी नहीं है पढ़ना.. लेकिन पढ़कर कुछ सुकून जरूर मिलेगा...लेख लम्बा है..शूरवीर ही कोशिश करें)... बार बार सोने की कोशिश कर रहा था।रात भी तो बहुत हो गई थी।पर ना जाने क्यों कुछ बेचैनियां..बेचैन किये जा रहीं थी।कुछ धुंधली सी यादें..धड़कने बढ़ा रहीं थी तो कुछ अंधूरे सपने दिल को कुरेदने में लगे थे।इतने सारे सवाल एक साथ मन में आ रहे थे की समझ नहीं पा रहा था कि आखिर जवाब दूँ भी तो किसका..एक सवाल जब तक सोने की कोशिश करता। दूसरा आकर तांडव करने लगता। लेकिन में समझ रहा था खुद को शायद..की ये जो हो रहा है वो जज़्बातों की जुगाली करने का ही परिणाम है। मेने जैसे ही पढाई को लेकर जवाब दिया। तुरंत ही करियर को लेकर आये सवाल ने हंगामा शुरू कर दिया। मैँ उसे समझा ही रहा था की।प्यार बीच में आ गया। कई सारी कसमें देने लगा।सोचा पहले उसे ही सुलझाता हूँ। पर सामने देखा तो परिवार आँखें तरेर रहा था। मैं थोडा सहम सा गया था और शायद उलझन में भी था।यहां ये कहना ठीक होगा की मैं जज़्बातों की बेमतलब जुगाली कर रहा था। फिर भी सवाल तो सामने थे ही..बस जवाब देने का धर्म संकट था। किसके ...

इरोम तुम हार ही नहीं सकती..हारी तो ईमानदारी और इंसानियत है

Image
जब कोई ईमानदार इंसान चुनाव में हारता है..तो वह हमारी हार होती है..प्रजातंत्र की हार होती है..इस बार मणिपुर का चुनाव भी इतिहास में याद रखा जाएगा। बीजेपी को बहुमत के लिए नहीं या कांग्रेस को झटके के लिए भी नहीं अपितु 16 सालों तक इंसानियत की लड़ाई लडऩे वाली इरोम शर्मिला के लिए। हां  90 वोट तुम्हें मिले हैं, तुम्हारी जमानत जब्त हो गई..तुमसे ज्यादा नोटा को लोगों ने पसंद किया है। लेकिन तुम हारकर भी जीत गई और हम जीतने वाले जीतकर भी हार गये। ये चुनाव तुम लड़ ही कहां रहीं थी, ईमानदारी और इंसानियत चुनाव में खड़े थे। लेकिन जब समाज से संवेदना, संचेतना, कृतज्ञता मर जाती है न तो फिर इंसानियत जीतती कहां है। वैसे भी ये भीड़ किसकी सगी होती है जिसे चाहे सिर पर बिठा लेती है..फिर चाहे वह इनका गला ही क्यों न घोंट दे। सच में जिसे जहर पसंद है..उसके लिए अमृत का आमंत्रण फिजूल है...तुम इन लोगों कि भलाई के लिए 16 साल तक भूखी रहीं..इनके लिए संघर्ष करती रही..अपनी जवानी तुमने इन लोगों के लिए समर्पित कर दी लेकिन हमने तुम्हें क्या दिया सिर्फ 90 वोट। अक्सर ऐसा ही होता है..बदलाव की बातें तो हम करते हैं लेकिन...

यकीन मानो जल्द ही ये हालात बदल जाएंगे....

Image
भरोसा तो रख ये हालात बदल जाएंगे, जल्द ही कुछ चेहरे साफ नजर आएंगे बात बेबात पर बातों का बतंगड़ बनाने वाले लोगों को कुछ सुनकर कुछ और ही सुनाने वाले महानुभावों को सब जानकर भी अंजान बेकसूर से दिखने वाले इन मासूमों को एक जोरदार तमाचे की तरह कुछ सख्त जवाब  भी मिल जाएंगे भरोसा तो रख जल्द ही ये हालात बदल जाएंगे....१ गलतफहमी है तुम्हारी कि तुम बिन यूं अकेले से हैं हम सब साथ नहीं है फिर भी आओ देख लो अकेले खड़े हैं हम हर सांस के लिए जंग की तरह भले ही ज²ोजहद करते जाएंगे यकीन मानो जल्द ही ये हालात बदल जाएंगे..... हर तरफ मुझ जैसे कई चोट खाए हुए ही तो दिखते हैं जख्म पर नमक लगाने वालों में से कुछ के साथ खून के भी रिस्ते हैं अब जरा दुख की घडिय़ों की हवा तो चलने तो कुछ चेहरों से अपने आप पर्दे उतर जाएंगे.. यकीन मानो बहुत जल्द ही हालात बदल जाएंगे.. अव्यक्त

चचा की जेएनयू चाय......

Image
ठंड खत्म होने से पहले ही उमस बढ़ाने वाली गर्मी की दोपहरी को चचा कलूराम के टपरे पर चाय पी रहे थे। चाय का पहला घूट पीते हुए ही चचा की जीभ जरा जल गई। बस फिर क्या था। चचा चालू हो गए। कलूराम तुम्हारी चाय भी ना जेएनयू की तरह हो गई है। ना जाने कितनों की जीभ जला रही है। नाम सुनते ही लोग बड़बड़ाने लगते हैं। अब तुम्हारी चाय भी चायविरोधी हो गई है। चाय के नाम पर कलंक है तुम्हारी चाय। कलूराम, पर चचा चाय तो गर्म ही होती है आपको ही सोच समझकर पीना थी ना , आप बस हो हल्ला मचाने लग गए। अच्छा मैं हो हल्ला मचा रहा हूं, मैं नासमझ हूं...मैं ना समझुं तो बुरा और सरकार ना समझे तो अच्छा। अरे सरकार भी तो समझ सकती थी ना कि , छात्र युवा हैं थोड़ी गर्मी तो होगी ही। समझा बुझाकर मना लेते इतना बवाल ही ना मचता। लेकिन नहीं कुछ विकास ना कर पाए तो बवाल तो करना ही है। बिल्कुल मेरी तरह जब पैसे ना देना हो तो चीखना चिल्लाना शुरु कर दो। और तुम भी तो पैसे ना दो तो मौहल्ले के काले कलूटे लठेतों को बुला लेते हो। जैसे सरकार ने काले कोट वालों को बच्चों को पीटने बुला लिया था। और हां तुम्हारे पड़ोसी भी तो इतनी सी बात क...

मन अब भी नहीं कांपा...

भू कांप गई पर मन अभी भी नहीं कांपा मौत अब भी मजाक लगती है हमें सब कुछ देखकर भी हम अनजान से हैं सिर्फ इसलिए की हम अभी जिंदा हैं यही गलती की थी मरने वालों ने जो जिंदा लोग कर रहे हैं सबकुछ मनमर्जी के करने की सिर्फ अपने बारे में सोचने की अपने सुख दुख से मतलब रखने की जिसके लिए हमने जज्बातों का कत्ल किया संवेदानाओं,संचेतनाओं का गलाघोैंटा प्रकृति की अनदेखी की पशुओं को बलात मार दिया मार क्या दिया मौत का महोत्सव किया फिर भी मन नहीं कांपा डर,दहशत,खौफ,भय कुछ भी जहन में नहीं आया क्योंकि अपनों कि मौत के आलावा सब तमाशा है ना पर “ जैसे को तैसे ” का नियम है प्रकृति का वही सब सामने आता है भूकंप,सुनामी,तूफान बनकर और बर्बाद हो जाता है वो सबकुछ जिसके लिए तूने प्रकृति को बर्बाद किया इकदिन वही प्रकृति तुझे बर्बाद कर देती है भूत की तरह,वर्तमान की तरह और भविष्य की तरह..                                 ...

मौत का मौसम...

Image
डर, दहशत, भय, खौफ सब कुछ नजर आ रहा है इन दिनों शहजादे,शाहबजादे,नबाबजादे सभी के चहरों पर संवेदानाशून्य हुए थे ना हम Add caption डर,भय,खौफ,दहशत शून्य तो नहीं हां इंसान को किसी का डर नहीं यही गुमान है ना हमें अपने विकास पर तभी तो हम प्रकृति का हर दम कत्ल करते हैं कभी पेड़ों को काटकर तो कभी मिट्टी को खोदकर सब अपनी सुविधा के अनुसार बदलाव हम मौसम को बदलना   चाहते हैं पर क्यों जब वो खुद स्वभाव से बदलता है पर हमने विकास के नाम पर उसमें भी छेड़छाड़ की पर याद रखना जब मौसम से जबरन छेड़छाड़ की जाती है तो वो मौत का मौसम बन जाता है और हमारे विकास का सर्वनाश बनकर सामने आता है फिर कोई भगवान कोई खुदा या विज्ञान इसे नहीं रोक सकता सिर्फ कुछ होता है तो वो है नाश, विनाश और सर्वनाश....                                                 “ अव्यक्त ” ...